पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार ने रबी फसल की बुवाई के लिए योजना तैयार की

सरकार ने रबी फसल की बुवाई के लिए योजना तैयार की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरीफफसल की कमी की भरपाई के लिए केंद्र ने राज्य सरकारों से आगामी रबी सीजन के दौरान उस 33.7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के रकबे पर विशेष ध्यान देने को कहा है जो मानसूनी वर्षा में देर के कारण बुवाई से छूट गया था। रबी की बुवाई जाड़े के सीजन के दौरान दलहनों तिलहनों के उत्पादन में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा क्योंकि इस बार बारिश में देरी के चलते इन दो फसलों का रकबा प्रभावित हुआ है।

रबी फसलों की बुवाई के लिए सरकारी तैयारियों पर चर्चा हेतु आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा, हमने राज्यों को सभी चुनौतियों से निपटते हुए रबी बुवाई का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।’ उन्होंने कहा कि राज्यों को मिट्टी में अच्छी नमी का लाभ उठाते हुए पहले उन क्षेत्रों को कवर करने के लिए कहा गया है जो खरीफ सीजन के दौरान इस्तेमाल में नहीं लाए जा सके। हालांकि, उन इलाकों में जहां बारिश नहीं हुई है, गेहूं दलहन जैसी रबी फसलों की बुवाई को लेकर चिंता है। उन्होंने कहा कि रबी सीजन के दौरान किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई है। कृषि आयुक्त जेएस. संधू ने कहा कि सरकार ने इस साल रबी मौसम में गेहूं उत्पादन 9.4 करोड़ टन करने का लक्ष्य रखा है। इसी तरह रबी के धान का 1.4 करोड़ टन, दलहनों का 1.25 करोड़ टन और तिलहनों का 1.1 करोड़ टन उत्पादन हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल सरकार ने 9.25 करोड़ टन गेहूं उत्पादन का लक्ष्य रखा था, लेकिन उत्पादन 9.59 करोड़ टन के रिकॉर्ड स्तर पर रहा।