- Hindi News
- दो अक्टूबर को मैं खुद झाड़ू लगाने निकलूंगाः मोदी
दो अक्टूबर को मैं खुद झाड़ू लगाने निकलूंगाः मोदी
केंद्रसरकारदेशभर में दो अक्टूबर से क्लीन इंडिया कैम्पेन शुरू करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, \\\"मैं खुद गांधी जयंती पर झाड़ू उठाउंगा।\\\'
मोदी मंगलवार को बेंगलुरू में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, \\\"देश को बदलना है तो इसकी सूरत भी बदलनी होगी। मैं लोगों से भिक्षा के रूप में साल के 100 घंटे मांगता हूं। मैं खुद सामान्य घर से आया हूं। मैं बहुत छोटा आदमी हूं। मैं छोटे-छोटे लोगों के छोटे-छोटे काम करूंगा।\\\' उन्होंने यह भी कहा, \\\"माताओं-बहनों के लिए शौचालय नहीं हैं। कई स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चियों के लिए टॉयलेट नहीं है। अभी मुझे बहुत से काम करने हैं। हमारे देश में कानूनों का जंगल बन गया है। कई कानूनों की उपयोगिता नहीं बची है। ऐसे कानूनों को खत्म किया जाएगा। मैंने एक कमेटी बनाई है, जो सरकार की गतिशीलता को कम करने वाले कानूनों को खत्म करेगी।\\\'
प्रधानमंत्री ने जन-धन योजना की उपलब्धियां भी गिनाईं
प्रधानमंत्रीने यह भी याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। यह कहा था कि बैंक गरीबों के हैं। उनकी मदद करेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। क्या बैंक अमीरों के लिए हैं? गरीबों के लिए नहीं हैं? तब हमने यह योजना बनाई प्रधानमंत्री जन-धन योजना। इस योजना से गरीबों को लाभ मिला। जीरो बैलेंस पर हमने खाते खोले। 4 करोड़ लोगों को इससे लाभ हुआ है। जन-धन योजना से 1500 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। सरकार ने तुरंत एक लाख रुपए का बीमा दिया है।