पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्किल रेट बढ़ने पर \"आप\' नाराज

सर्किल रेट बढ़ने पर \"आप\' नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्किल रेट बढ़ने पर \\\"आप\\\' नाराज

नई दिल्ली | दिल्लीकी संपत्तियों के सर्किल रेट में 20 फीसदी की बढ़ोतरी करने पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि सरकार ने गलत समय पर यह फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से दिल्लीवालों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल और रेवेन्यू डिर्पाटमेंट से अपील की है कि वे दिल्लीवालों को बताएं कि सर्किल रेट बढ़ाने की क्यों जरूरत पड़ी। जब डीडीए ने 25 हजार फ्लैट की घोषणा की है तो ऐसे समय में यह फैसला लेना उचित नहीं था। पार्टी का कहना है कि इस फैसले से नए फ्लैट खरीदारों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।