- Hindi News
- जिनपिंग की भारत यात्रा को सफल बताने के मोदी के दावे पर दिग्गी ने उठाए सवाल
जिनपिंग की भारत यात्रा को सफल बताने के मोदी के दावे पर दिग्गी ने उठाए सवाल
कांग्रेसमहासचिवदिग्विजय सिंह ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तीन दिवसीय भारत यात्रा की सफलता के केंद्र सरकार के दावे पर सवाल उठाया है। चीन तथा भारत के संबंधों से निपटने के तरीके को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। सिंह ने उन रिपोर्टों का उल्लेख किया जिनके अनुसार चीन के विदेश मंत्री ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री के उस बयान को लेकर संतोष जताया है जिसमें तिब्बत को चीन का अभिन्न अंग बताया गया है। सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने भारत के घोषित रुख में बड़ा बदलाव किया है।
सिंह ने ट्विटर पर अपनी टिप्पणी में कहा, ‘मैं समझता हूं कि यह भारत का जो घोषित रुख रहा है उसमें बड़ा बदलाव है। क्या हमने समझौता नहीं किया? क्या प्रधानमंत्री स्पष्टीकरण देंगे।’ उन्होंने चीन के राष्ट्रपति द्वारा भारत की अपनी यात्रा को सफल बताने के एक सप्ताह के अंदर ही दिए गए उस बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को ‘क्षेत्रीय युद्ध’ जीतने की तैयारी रखनी चाहिए। सिंह ने कटाक्ष किया, ‘मोदीजी क्या गलत हो गया?’सिंह ने एक अन्य ट्वीट में गुजरात के एक अधिकारी द्वारा कथित रूप से वितरित की गई उस विज्ञप्ति से जुड़े विवाद को लेकर भी मोदी पर हमला बोला जिसमें अरुणाचल प्रदेश को विवादित क्षेत्र के रूप में दिखाया गया है।