पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवीसी को 59 अफसरों पर कार्रवाई के लिए मंजूरी का इंतजार

सीवीसी को 59 अफसरों पर कार्रवाई के लिए मंजूरी का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयसतर्कताआयोग (सीवीसी) को कई महीनों से 59 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई को मंजूरी का इंतजार है। इनमें कई आईएएस अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों पर कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप है। सीवीसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार इन अधिकारियों से संबंधित 26 मामलों में पांच-पांच मामले कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित हैं।

इसके अलावा चार मामले बैंक ऑफ इंडिया तीन इंडियन ओवरसीज बैंक से संबंधित हैं। इसके अलावा चार मामले बैंक आॅफ इंडिया तीन इंडियन ओवरसीज बैंक से संबंधित हैं। आंकड़ों के अनुसार शेष में दो दो मामले गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से संबंधित हैं। एक एक मामला कॉरपोरेशन बैंक, इंडियन बैंक, आेरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स रक्षा मंत्रालय से संबंधित है। नियमों के अनुसार अभियोजन संबंधी आग्रह का निपटान चार महीनों में करना होता है।





सीवीसी की वेबसाइट पर इन अधिकारियों के नाम पद की सूची डाली गई है। इनमें से कुछ मामले ऐसे हैं जो सीबीआई के पास तीन साल पहले दर्ज हुए थे।