पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंझावला में जल बोर्ड के टैंकर ने बच्ची को कुचला, मौत

कंझावला में जल बोर्ड के टैंकर ने बच्ची को कुचला, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंझावला में जल बोर्ड के टैंकर ने बच्ची को कुचला, मौत

नई दिल्ली . जलबोर्ड के टैंकर से कुचलकर एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मामला कंझावला इलाके के अंतर्गत आने वाली सावदा जेजे कॉलोनी का है। दुर्घटना के समय काजल नामक 12 वर्षीय बच्ची अपने घर से मंदिर जा रही थी। इसी दौरान सामने से रहे बेलगाम पानी के टैंकर ने बच्ची को कुचल दिया। बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने टैंकर चालक की पकड़कर जमकर पिटाई की और टैंकर में तोड़फोड़ की। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस के आला अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए। कंझावला थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान दीपक (28) के रूप में हुई है।