पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यमुना खादर बचाने को महापंचायत

यमुना खादर बचाने को महापंचायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुना खादर बचाने को महापंचायत

नई दिल्ली . यमुनाखादर को बचाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण के खिलाफ दिल्ली के किसानों ने रविवार को यमुना किनारे मयूर विहार फेज वन में महापंचायत करने का फैसला किया है। महापंचायत में आम आदमी पार्टी के विधायक मनीष सिसौदिया, जल पुरुष एवं मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेन्द्र सिंह, यमुना जीए अभियान के संरक्षण मनोज मिश्र भी शामिल होंगे। दिल्ली पैजंट्स को-ऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड के वरिष्ठ पदाधिकारी चौधरी विभूति सिंह का कहना है कि दिल्ली के जीवन के लिए यमुना खादर अत्यधिक महत्वपूर्ण है। लेकिन अब डीडीए खादर को खत्म करने पर तुला है। यमुना खादर में सैकड़ों किसान वर्ष 1949 से खेती कर रहे हैं, लेकिन डीडीए अब उन्हें निकालकर यहां पर कंक्रीट के जंगल विकसित करने पर तुला हुआ है।



उन्होंने बताया कि डीडीए के खिलाफ काफी तादाद में किसान और खेतिहर मजदूर महापंचायत में शिरकत करेंगे।