पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपति भवन में सफाई अभियान शुरू

राष्ट्रपति भवन में सफाई अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रपति भवन में सफाई अभियान शुरू

नई दिल्ली . ‘स्वच्छभारत अभियान’ के तहत शनिवार को राष्ट्रपति भवन में सफाई अभियान की शुरुआत की गई। प्रेसिडेंशियल एस्टेट के दो हजार अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपति भवन परिसर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इनमें राष्ट्रपति के अंगरक्षक,आर्मी गार्ड और दिल्ली पुलिस के कर्मी शामिल थे इनका नेतृत्व राष्ट्रपति की सचिव ओमिता पॉल ने किया। स्वच्छता अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति भवन के तीन विभिन्न खंडों में की गई और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 27 -28 सितंबर के सप्ताहांत को कार्य दिवस घोषित किया गया था। राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के मुताबिक सफाई अभियान गांधी जयंती दो अक्तूबर तक जारी रहेगा। दुर्गापूजा के चलते प्रणब गांधी जयंती पर पश्चिम बंगाल के मिराती में अपने पैतृक घर में रहेंगे।





वह बीरभूम जिले के किरनहर शिव चन्द्र हाई स्कूल में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय स्कूल के बच्चों द्बारा किए जाने वाले सफाई अभियान का शुभारंभ कराएंगे।