- Hindi News
- शहीद ए आजम की जयंती पर आप की यूूथ विंग गठित
शहीद-ए-आजम की जयंती पर आप की यूूथ विंग गठित
नई दिल्ली। शहीदेआजम भगत सिंह की 107वीं जयंती के मौके पर शनिवार को आम आदमी पार्टी ने युवा शाखा (यूथ विंग) की दिल्ली इकाई की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर युवा शाखा के सदस्यों ने दहेज जैसी सामाजिक बुराई से लड़ने और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
युवा शाखा की औपचारिक शुरुआत के मौके पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के युवा सदस्यों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में शहीद भगत सिंह के आदर्शों का पालन करें। इस अवसर पर उन्होंने महिला सुरक्षा, दहेज निषेध, सादगी भारा शादी समारोह, नशे से बचना और नशे के खिलाफ लड़ना के अलावा धर्मवाद जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ दिलाई।
छात्रसंगठन से जुड़ीं केजरीवाल की बेटी
दिल्लीके पूर्व मुख्यमंत्री आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने भी राजनीति की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। आईआईटी दिल्ली में पढ़ रही हर्षिता आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन में शामिल हो गई हैं। पार्टी के छात्र संगठन का नाम छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) है।
इसे शनिवार को शुरू किया गया।
हर्षिता आईआईटी दिल्ली में पार्टी के छात्र संगठन को मजबूत करेंगी।
शहीद भगत िसंह को श्रद्धांजलि देते केजरीवाल।