- Hindi News
- स्वच्छ भारत अभियान : छात्र होंगे पुरस्कृत
स्वच्छ भारत अभियान : छात्र होंगे पुरस्कृत
स्वच्छ भारत अभियान : छात्र होंगे पुरस्कृत
नई दिल्ली | दोअक्टूबर से शुरू होने वाले स्वच्छ भारत अभियान में सीबीएसई ने स्कूलों के लिए नकद पुरस्कार योजना शुरू की है। इसमें गांधी एक सोच-स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय श्रृंखला पर सीबीएसई ने खोजें, अनुभव करें और अभिव्यक्त करें। प्रतियोगिता शुरू की है। प्रतियोगिता के विषयों की घोषणा 2 अक्टूबर को होगी। प्रतियोगिता में छात्र अपनी प्रस्तुति पोस्टर निबंध, अभिनय नाटक, वीडियो स्क्रिप्ट, फिल्म और कविता के अलावा ऐसे संस्करणों के माध्यम से दे सकते हैं, जो वेबसाइट पर उपलब्ध हो।
2 से 12 अक्टूबर तक प्रतिदिन 2500 रुपए के पुरस्कार, 13 से 14 अप्रैल को 5000 रुपए के नकद पुरस्कार और 36 विजेताओं के लिए 15 अक्टूबर को 25000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
31 अक्टूबर तक प्रत्येक राज्य या केंद्र शाति प्रदेश में 3 बेहतर स्कूलों को 40000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। छात्र संविधान में वर्णित 22 भाषाओं में अपने प्रविष्टियां भेज सकते हैं।