पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकवाद िनरोधक शाखा को फटकार

आतंकवाद िनरोधक शाखा को फटकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आतंकवाद िनरोधक शाखा को फटकार

नई दिल्ली | दिल्लीपुलिस की आतंकवाद निरोधक शाखा, विशेष प्रकोष्ठ, को मादक द्रव्य संबंधी मामले में ‘ढुलमुल रवैया’ अपनाने पर फटकार लगाते हुए अदालत ने कथित तौर पर 1.8 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार महिला को बरी कर दिया। लाल मुआं पुई हाम्ते को बरी करते हुए इस तथ्य का उल्लेख किया कि जांच में विसंगतियां रही और जांच एजेंसी के छापे के दौरान कोई स्वतंत्र गवाह नहीं था। विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालिगा ने कहा,‘अदालत यह कहने के लिए मजबूर है कि विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस अधिकारियों की अदालत में ढुलमुल तरीके से गवाही देना हमेशा की आदत हो गई है।





जबकि, छापे की टीम में राहगीरों को शामिल किया जा सकता था। कोई भी राहगीर कार्यवाही से जुड़ने के लिए राजी नहीं हुआ और बिना अपना नाम,पता बताए घटनास्थल से निकल गए।’

अदालत ने कहा कि पुलिस की तरफ से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला कि वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति को इस कार्यवाही में शामिल होने के लिए ही क्यों कहा गया और आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान घटनास्थल पर ही किसी स्वतंत्र गवाह को शामिल करने का कोई प्रयास क्यों नहीं किया गया।