- Hindi News
- जिला अदालतों में वकीलों ने की दिनभर की हड़ताल
जिला अदालतों में वकीलों ने की दिनभर की हड़ताल
जिला अदालतों में वकीलों ने की दिनभर की हड़ताल
नई दिल्ली | दिल्लीहाईकोर्ट की सिफारिश के बावजूद निचली अदालतों के वित्तीय अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी में देरी के खिलाफ वकीलों की एक दिन की हड़ताल के कारण सोमवार को यहां सभी छह जिला अदालतों में न्यायिक कामकाज प्रभावित हुआ। दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशन की समन्वय समिति द्बारा किए गए हड़ताल के आह्वान के कारण पटियाला हाउस, तीस हजारी, रोहिणी, कड़कडड़ूमा, साकेत और द्वारका जिला अदालतों में किसी मामले में किसी वकील के पेश नहीं होने के कारण कामकाज नहीं हो सका। नई दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, एडवोकेट आरके वाधवा ने बताया‘सभी जिला अदालतों में पूर्ण हड़ताल रही। किसी मामले में कोई वकील पेश नहीं हुआ। हड़ताल पूरी तरह से सफल रही।’ रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,एडवोकेट बीएस राणा ने बताया कि हड़ताल पूरी तरह से सफल रही और किसी भी वकील ने सोमवार को अदालती कार्रवाई में भाग नहीं लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मुलाकात की और उन्होंने आश्वासन दिया कि यह मुद्दा संसद के अगले सत्र में उठाया जाएगा।