पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अिभयान के लिए चमकाया जा रहा है वाल्मीकि मंदिर

स्वच्छता अिभयान के लिए चमकाया जा रहा है वाल्मीकि मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छता अिभयान के लिए चमकाया जा रहा है वाल्मीकि मंदिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी जयंती के दिन मंदिर मार्ग िस्थत भगवान वाल्मीकि मंदिर से भारत स्वच्छता अिभयान की शुरुआत करेंगे। मंदिर परिसर को भीतर और बाहर से जमकर चमकाया जा रहा है। हर तरफ धुलाई-सफाई हो रही है। नए टाइल लगाए जा रहे हैं। पुराने टाइलों की िघसाई की जा रही है। दीवारों की पुताई की जा रही है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से लेकर नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय लगातार मंदिर परिसर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दौरा कर रहे हैं। फोटो : भूपिंदर सिंह