डेंगू मामले में 30 फीसदी की बढ़ोतरी
िदल्ली नगर िनगम की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भास्करन्यूज | नई दिल्ली
राष्ट्रीयराजधानी में इस वर्ष डेंगू के मामलों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है और सिर्फ पिछले सप्ताह में इनमें 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्बारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 27 सितंबर तक दिल्ली में डेंगू के कुल 98 मामले पाए गए,जबकि 20 सितंबर तक यह आंकड़ा 75 था। रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली के विभिन्न निगमों में से उत्तरी नगर निगम में डेंगू के 18, दक्षिण निगम में 39 और पूर्वी निगम में 13 मामले पाए गए हैं। तीनों नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के बाहर के दिल्ली के क्षेत्रों में डेंगू के 15 मामले पाए गए हैं जबकि 13 मामले पड़ोसी राज्यों से हैं। एसडीएमसी के मुताबिक, पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 5,500 से अधिक मामले सामने आए थे और छह मौतें हुई थी। उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्बारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल विभिन्न संस्थानों में डेंगू मच्छरों का प्रजनन पाया गया है। इसमें से छह मामले लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल और तीन मामले उत्तरी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में पाए गए हैं।