पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोल डाक खाना का आकस्मिक दौरा

गोल डाक खाना का आकस्मिक दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश के 323 पुराने कानून रद्द करेगी सरकार : प्रसाद

दूरसंचारएवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता कार्यक्रम के तहत गोल डाक खाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कई अलमारी खोलीं, कई फाइलों को देखा और अंत में उस अलमारी को भी देखा जहां पर कर्मचारी अपने चाय के कप-प्लेट और अन्य बर्तन रखते हैं। उन्होंने पाया कि इन सभी जगह पर सफाई उसके अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सफाई का खास ध्यान रखें। अगर वह अगली बार यहां आते हैं और उन्हें ऐसी ही स्थिति मिलेगी तो वह इसे नजरअंदाज नहीं करेंगे। उन्होंने डाक घरों में सफाई के लिए पोस्ट मास्टर को जिममेदार ठहराते हुए कहा कि यह उनकी जवाबदेही होगी कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं है।्रसाद ने डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने स्तर पर निगरानी करें कि कहां सफाई नहीं है।

अपने साथ डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे रविशंकर ने पाया कि विभिन्न काउंटर पर गंदगी है और कोई भी अलमारी पूरी तरह साफ नहीं है।

यही नहीं, उन्होंने विभिन्न फाइलों पर भी धूल जमी देखी तो अधिकारियों से सवाल किया कि वह आखिर इन धूल भरी फाइलों पर किस तरह काम करते हैं। रविशंकर प्रसाद ने डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने स्तर पर निगरानी करें कि कहां सफाई नहीं है। अन्यथा उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहराते हुए कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद से सभी मंत्री अपने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं।

पीएमओ ने बनाई अलग कमेटी

प्रसादने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में भी एक अलग कमेटी बनाई गई है। वह पुराने कानूनों की पहचान पर काम कर रही है। इससे पहले 2001 में सरकार ने पुराने कानूनों को रद्द करने की पहल की थी।