पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लाईओवरों के जरिए आप ने तेज किया प्रचार

फ्लाईओवरों के जरिए आप ने तेज किया प्रचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सोमवार को 80 जगहों पर लगाए बैनर

भास्करन्यूज|नई दिल्ली

दिल्लीविधानसभा चुनाव फतह करने के लिए आम आदमी पार्टी प्रचार के नए-नए तरीके अपना रही है। पार्टी ने अब दिल्ली के प्रमुख फ्लाई ओवरों पर बैनर लगाकर चुनाव प्रचार शुरू किया है। इसके तहत दिल्ली के सभी प्रमुख फ्लाई ओवरों पर कार्यकर्ता व्यस्त समय में बड़े-बड़े बैनर लेकर खड़े होंगे।

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़े होर्डिंग लगाकर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इसके बाद ऑटो के पीछे पोस्टर (केजरीवाल बनाम जगदीश मुखी) को राजनीतिक रंग दिया गया। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक रही है, पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार को धार देनी शुरू कर दी है। पीक ऑवर के समय आप ने प्रमुख फ्लाई ओवरों पर बैनर लगाकर चुनाव प्रचार करेंगे। बैनर पर बिजली बिल और रिश्वतखोरी को मुद्दा बनाते हुए स्लोगन लिखे हुए हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी का कहना है कि सोमवार को दिल्ली के लगभग 80 स्थानों पर बैनर लगाए गए। इनमें आईटीओ, आश्रम, नारायणा, पंजाबीबाग, राजा गार्डन सहित अनेकों फ्लाई ओवर हैं। यह प्रचार अभियान सप्ताह में दो दिन, सोमवार और मंगलवार को किया जाएगा।