पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा में उठा सवाल, किसका है ताज

लोकसभा में उठा सवाल, किसका है ताज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसकाहैताजमहल? सोमवार को लोकसभा में यह सवाल उठाया गया और सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा कि हमारा है ताज जबकि विपक्ष की ओर बैठे कुछ सदस्यों ने कहा कि सबका है ताज संस्कृति मंत्री महेश शर्मा जब संग्रहालयों के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे तो एआईएमआईएम के असादुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया कि किसका है ताज? समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव संग्रहालयों के संबंध में अनुपूरक सवाल कर रहे थे तभी उनकी बगल वाली सीट पर बैठे ओवैसी ने फिर कहा कि किसका है ताज? मंत्री ने हालांकि इस सवाल को कोई तव्वजो नहीं दी और उन्होंने सदस्यों के सवालों का जवाब देना जारी रखा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के शहरी विकास और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री आजम खान ने हाल ही मेंं कहा था कि ताज महल को राज्य वक्फ बोर्ड की संपत्ति घोषित करना चाहिए। आजम ने 13 नवंबर को वक्फ बोर्ड के सदस्यों की मौजूदगी में मुस्लिम नेताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि ताज महल को वक्फ की संपत्ति घोषित किया जाए और इसे वक्फ को सौंप दिया जाए।