पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी राज्यों में सुरक्षित नसबंदी की ट्रेनिंग देगी केंद्र सरकार

सभी राज्यों में सुरक्षित नसबंदी की ट्रेनिंग देगी केंद्र सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़के बिलासपुर में नसबंदी कैंप में महिलाओं की हुई मौत के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब सभी राज्यों के जिला स्तर के अधिकारियों को नसबंदी से जुड़े दिशा-निर्देशों पर कई स्तर पर ट्रेनिंग कराएगा। मंत्रालय में इस बाबत तैयारियां शुरू हो गई है। पिछले महीने बिलासपुर में नसबंदी कैंप में सुप्रीम कोर्ट के बनाए निर्देशों का खुलकर उल्लंघन हुआ। इस कैंप में आई 83 महिलाओं में से 13 की आपरेशन के दौरान लापरवाही से मौत हो गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘बिलासपुर नसबंदी मामले से जुड़ी रिपोर्ट में राज्य सरकार की ओर से मौजूदा दिशा-निर्देशों का साफ उल्लंघन की बात सामने आई है। ऐसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए केंद्र सरकार अब अपनी ओर से सभी राज्यों में ट्रेनिंग वर्कशाप करने जा रही है।’ अधिकारी ने आगे बताया कि हर राज्य में जिला स्तर पर चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) और अन्य संबंधित अधिकारियों को मौजूदा दिशा-निर्देशों के बारे में बताते हुए हर नियम को लागू करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।

मंत्रालयको मिल रहीं लापरवाही की शिकायतें: एकअन्य अधिकारी का कहना है कि पिछले कुछ समय से परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नसबंदी के दौरान लापरवाही से जुड़ी कई शिकायतें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तक रही हैं। ऐसे में मंत्रालय ने नसबंदी कैंप के लिए मौजूदा नियमों के निगरानी सेल गठित करने पर भी जोर देने का फैसला किया है।निगरानी से जुड़ी बातों को कड़ाई से लागू करने संबंधी तकनीकी बातेंं भी समय-समय पर राज्य सरकारों से साझा की जाएंगी। बिलासपुर घटना के बाद सामान्य वर्कशॉप्स के अलावा भी हर साल नसबंदी से जुड़े नियमों पर जिला स्तर पर ट्रेनिंग दी जाएगी।

गौरतलब है कि बिलासपुर के तख्तपुर, गोरेला, पेंड्रा और मारवाही ब्लॉक में 8 और 10 नवंबर को लगभग 137 महिलाओं की नसबंदी की गई। लेकिन नसबंदी कैंप में आई इन महिलाओं में से लगभग 13 महिलाओं की मौत चार दिन के भीतर ही हो गई थी।

छत्तीसगढ़ के नसबंदी हादसे का सबक