- Hindi News
- चार्टर्ड एकाउंटेंट इंस्टीट्यूट में छात्रों को 3 से 24 लाख तक का पैकेज
चार्टर्ड एकाउंटेंट इंस्टीट्यूट में छात्रों को 3 से 24 लाख तक का पैकेज
भास्कर न्यूज | नई दिल्ली. इंस्टीट्यूटऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) में इस बार अगस्त से अक्टूबर तक हुए प्लेसमेंट सेशन में 952 छात्रों को लाखों रुपए के पैकेज ऑफर किए गए हैं। इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सीए के रघु ने कहा कि प्लेसमेंट के जरिए छात्रों को अच्छी संभावनाएं तलाशने का मौका मिलता है। आज के समय में चार्टर्ड एकाउटेंट का कार्यक्षेत्र विस्तार हुआ है। क्योंकि इन्हें फाइनेंस, टैक्स, ऑडिट और मैनेजमेंट कंसल्टेंसी एजेंसियां अपॉरच्युनिटी दे रही हैं। इंस्टीट्यूट की प्रवक्ता रितु बहल ने बताया कि एक छात्र को सबसे अधिक 17 लाख रुपए सालाना का पैकेज घरेलू कंपनी ने दिया है। जबकि सर्वाधिक 24 लाख रुपए का पैकेज अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ने दिया है। छात्रों को औसत पैकेज 7.28 लाख का मिला है। उन्होंने बताया कि 201 छात्रों को 9 लाख और उससे अधिक का पैकेज मिला है, ऐसे ही 7.5 से 9 लाख के बीच में 135 छात्रों को, 6 से 7.5 लाख के बीच 336 छात्रों को, 5 से 6 लाख के बीच 246 छात्रों को, 4 से पांच लाख के बीच 21 छात्रों को और 3 से 4 लाख के बीच में 13 छात्रों को कंपनियों ने पैकेज ऑफर किए हैं।
आईआईटीदिल्ली के प्लेसमेंट में 30 फीसदी का उछाल: आईआईटीदिल्ली में छह दिन तक चला प्लेसमेंट दौर सोमवार को संपन्न हो गया। आईआईटी के रजिस्ट्रार आरके शर्मा ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में आईआईटी प्लेसमेंट में 30 फीसदी का उछाल आया है। खास बात यह है कि एक छात्र को एक लाख डॉलर सालाना का इंटरनेशनल कंपनी से ऑफर मिला है। जबकि एक अन्य छात्र ने सवा लाख डॉलर सालाना पैकेज पर काम करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उसे देश से बाहर जाकर काम करना पड़ता। छात्र की पसंद घरेलू कंपनियां हैं।
इस बार आईआईटी कैंपस में इस बैच के करीब 50 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट मिली है। पहले सप्ताह में 20 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट के ऑफर मिले, इस बार जापान से काफी तकनीकी कंपनियां जॉब ऑफ देने आईं। इसके अलावा घरेलू कंपनियों के पैकेज में भी 20 से 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस बार बैंक, कस्टमर हेल्थकेयर, एमसीजी फर्म, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, ग्लैक्सो स्मिथ, नेस्ले और वेंचर कैपिटल जैसी कंपनियों के पैकेज छात्रों को काफी पसंद आए। अच्छी बात यह है कि फ्लिप कार्ट, ओल्ड कैब्स, स्नैप डील, जोसटल, नूटेनिक्स, वीमोक, जैसी कंपनियों ने फ्रेशर्स को ज्यादा त