- Hindi News
- 16 साल के दिव्य ने लिखी आईआईटी तैयारी पर किताब
16 साल के दिव्य ने लिखी आईआईटी तैयारी पर किताब
आगर-मालवा | महज16 साल की उम्र में आगर निवासी 11वीं के छात्र दिव्य गर्ग ने आईआईटी की तैयारी पर 272 पेज की पुस्तक लिख दी। पुस्तक का नाम ‘लाइफ एट रेस टू आईआईटी’ है। इसमें तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स बताए गए हैं। दिव्य ने आईआईटी की तैयारी का मन बनाया तो एक भी ऐसी मनमाफिक पुस्तक नहीं मिली जिसमें परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया गया हो। दिव्य ने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से संपर्क कर समस्याओं को करीब से जाना और पुस्तक लिख डाली। पुस्तक में दो दोस्तों आर्यन और सिद्धांत की कहानी है जो आईआईटी की तैयारी में आने वाली बाधाएं बताते हुए कामयाबी हासिल करते हैं। मई-2012 में शुरू की पुस्तक सालभर बाद मई-13 में पूरी की। हमेशा क्लास तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले में अव्वल आने वाले दिव्य के पिता की स्टेशनरी की दुकान है। माता गृहिणी हैं।
पुस्तक नई दिल्ली से प्रकाशित हो चुकी है।