कोल इंडिया के विनिवेश में होगी देरी
नई दिल्ली | कोलइंडिया के विनिवेश को लेकर इंतजार अब और लंबा हो गया है। कोयला और बिजली मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक कोल इंडिया समेत दूसरी कंपनियों का विनिवेश अब अगले साल होने की उम्मीद है। पीयूष गोयल ने कहा कि कोल सेक्टर में सुधार को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है और सरकार कुछ दिनों में कोल इंडिया के उत्पादन को बढ़ाने वाली योजना का खुलासा करेगी।