- Hindi News
- दिल्ली चार सौ पार, गौतम गंभीर ने बनाए 147 रन
दिल्ली चार सौ पार, गौतम गंभीर ने बनाए 147 रन
कप्तानगौतम गंभीर 147 रन बनाकर रन आउट हो गए लेकिन परविंदरअवाना(61) और सुमित नरवाल(65) ने दिल्ली को सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच के दूसरे दिन 442 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया। रोशनारा क्लब मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में गंभीर ने नाबाद 123 रन की अपनी पारी को आगे बढ़ाया और वे 147 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने 308 गेंदों की अपनी पारी में 18 चौके और दो छक्के लगाए। जवाब में सौराष्ट्र ने दो विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों को अवाना ने आउट किया।
हिमाचलके 6 विकेट पर 255
नईदिल्ली | ओपनरअंकुश बैंस (67) और रशिम परीदा (54*) के शानदार प्रदर्शन के कारण हिमाचल प्रदेश ने सेना के खिलाफ ग्रुप-सी के मैच में छह विकेट पर 255 रन बनाकर पहली पारी में 29 रन की बढ़त ले ली।
हरियाणाने ली बढ़त
पटियाला|जयंतयादव की 51* रन की पारी से हरियाणा ने पंजाब के खिलाफ ग्रुप-बी के मैच में सात विकेट पर 173 रन के सहारे 283 रन बना लिए आैर दस रन की बढ़त ले ली। पंजाब ने दूसरी पारी में बगैर विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं।
रेलवेको बढ़त
नईदिल्ली | अरिन्दमघोष के नाबाद 113 के सहारे रेलवे ने मध्यप्रदेश के खिलाफ ग्रुप-बी मैच में सात विकेट पर 253 रन बना लिए। रेलवे मप्र से 72 रन की बढ़त ले चुका है। अरिंदम ने रेलवे को छह विकेट पर 98 रन की नाजुक स्थिति से संभाला और अविनाश यादव (50) के साथ सातवें विकेट के लिए 129 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।मध्यप्रदेश की तरफ से पुनीत दाते ने 69 रन पर तीन विकेट और आवेश खान ने 41 रन पर दो विकेट लिए।
मुंबईसंकट में
मुंबई।मुंबईने जम्मू कश्मीर को ग्रुप-ए मैच में शुभम खजूरिया के 107 रन के बाद भी हालांकि 254 रन पर समेट दिया लेकिन अपनी दूसरी पारी में उसने चार विकेट 66 रन के भीतर गंवा दिए।
राजस्थान की कमजोर बल्लेबाजी
जयपुर। राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ ग्रुप-बी के मैच में आठ विकेट 172 रन के भीतर गंवा दिए।
गुजरात के भार्गव मेराई ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। राजस्थान के पंकज सिंह, मंजीत सिंह आैर एस.गेहलोत ने तीन-तीन विकेट लिए।
तमिलनाडु के 240/5
बेंगलूरू। ओपनर अभिनव मुकुंद (84) और कप्तान रामास्वामी प्रसन्ना (नाबाद 51) की उम्दा पारियों की बदौलत तमिलनाडु ने कर्नाटक के खिलाफ ग्रुप-ए के मैच में पांच विकेट पर 240 रन बना लिए हैं। वह कर