पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई दिल्ली| 2015क्रिकेट वर्ल्ड कप के संभावित 30 खिलाडियों में

नई दिल्ली| 2015क्रिकेट वर्ल्ड कप के संभावित 30 खिलाडियों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| 2015क्रिकेट वर्ल्ड कप के संभावित 30 खिलाडियों में जगह मिल पाने के बाद टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि उन्होंने सब कुछ हासिल कर लिया है। सहवाग ने कहा कि उन्हें इंडियन ड्रेसिंग रूम की कमी खलती है, लेकिन नए खिलाडियों को भी आजमाना जरूरी है। इससे पहले मुम्बई में हुई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति की बैठक में वर्ल्ड कप के लिए खिलाडियों के नाम तय किए गए। जिसमें वीरेंद्र सहवाग, ऑलराउंडर युवराज सिंह, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह और जहीर खान को 30 संभावितों में जगह नहीं मिली थी। सहवाग का कहना है कि टीम में युवाओं को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, \\\"मुझे लगता है कि हमारे पास कई सारे अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं और हमें उन्हें समय देना चाहिए। मैंने अपने इंग्लैंड, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शतक बनाया था, लेकिन बाकी पारियों में मैं कुछ खास नहीं कर सका था।\\\' साथ ही वीरू ने कहा, \\\"क्रिकेट खेलना मुझे बेहद पसंद है और जल्द ही रिटायर हो जाने का उनका कोई प्लान नहीं है। हर एक क्रिकेटर का अपने देश के लिए खेलने का सपना होता है। जब मैंने क्रिकेट को गंभीरता से लिया तब मैं भारत के लिए खेलना चाहता था...जिसके बाद मैंने 100 टेस्ट मैच खेलने का सपना देखा था, जो कि मैंने पूरा भी किया।

अब और कुछ हासिल करने को नहीं बचा है, इसलिए मैं चीजों को लुत्फ उठा रहा हूं।\\\"

अभी रिटायर होने का प्लान नहीं: सहवाग