- Hindi News
- बीसीसीआई या चेन्नई सुपरकिंग्स में से कोई एक चुनें श्रीनिवासन : सुप्रीम कोर्ट
बीसीसीआई या चेन्नई सुपरकिंग्स में से कोई एक चुनें श्रीनिवासन : सुप्रीम कोर्ट
आईपीएलस्पॉटफिक्सिंग मामले में एन. श्रीनिवासन को तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को साफ कहा कि उन्हें बीसीसीआई या आईपीएल की अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में किसी एक को चुनना होगा।
कोर्ट ने श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मामले की सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। इससे पहले जस्टिस टीएस ठाकुर और एफएमआई कलीफुल्ला की बेंच ने बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन को फटकार लगाई। शेषपेज|4
क्योंकिउन्होंने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में हिस्सा लिया था।
कोर्ट ने कहा, ‘आपको बोर्ड की गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया था। आपने फिर भी ऐसा लिया।’ श्रीनिवासन के वकील कपिल सिब्बल ने गलती मानते हुए तुरंत माफी मांग ली। सिब्बल ने कहा कि श्रीनिवासन ने बोर्ड के नियम नहीं तोड़े हैं? इसलिए उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता। इस पर कोर्ट ने कहा, ‘लेकिन स्पष्ट है कि आपने अपने फायदे के लिए बोर्ड के नियम बदल लिए।’
कोर्ट ने कहा, ‘हम मयप्पन के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। सजा का निर्णय कैसे किया जाए और अवधि क्या हो? यह बोर्ड तय करे। लेकिन इसमें श्रीनिवासन का दखल हो।’ कोर्ट ने साफ किया कि वह बीसीसीआई की कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती। उसने सजा तय करने के लिए चार विकल्प सुझाए।
इसलिए होगी कार्रवाई :
1. मुद्गल कमेटी ने मयप्पन को सट्टेबाजी का दोषी माना है। वह सिर्फ सट्टा लगाता था बल्कि चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की जानकारी भी सट्टेबाजों को देता था। उसकी भूमिका भेदिया कारोबारी जैसी है।
2. मयप्पन चेन्नई सुपरकिंग्स का अधिकारी था। नियमों के मुताबिक यदि किसी टीम का मालिक/अधिकारी सट्टेबाजी या फिक्सिंग का दोषी पाया जाता है तो टीम की मान्यता रद्द हाे जाएगी।
तो क्या क्रिकेटरों को ब्रह्मा ने बनाया है : सांसद
क्रिकेट को लेकर कोर्ट में तो गहमागहमी रही ही, लोकसभा में भी क्रिकेटरों का मुद्दा गूंजा। भाजपा सदस्य वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों की खराब हालत पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘ऐसा लगता है कि क्रिकेटरों को ब्रह्मा ने बनाया है। बाकी खिलाड़ियों को ब्रह्मा के कारिंदों ने। तभी क्रिकेटरों को सभी सुविधाएं मिलती हैं और बाकियों को नहीं।’ खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बताया, ‘सरकार ग्रामीण खेल प्रतिभाओ