पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अटल बिहारी वाजपेयी को मिल सकता है भारत रत्न : मीडिया रिपोर्ट

अटल बिहारी वाजपेयी को मिल सकता है भारत रत्न : मीडिया रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी|नई दिल्ली | पूर्वप्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत र| मिल सकता है। इसकी घोषणा 25 दिसंबर को उनके 90वें जन्मदिन पर की जा सकती है। उन्हें 26 जनवरी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इस संबंध में फैसला कर लिया है। इसकी औपचारिक घोषणा ही बाकी है। पिछले साल क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर और सीएनआर राव को भारत र| से सम्मानित किया गया था।





भाजपा ने पिछले साल तत्कालीन यूपीए सरकार से वाजपेयी को भारत र| देने की मांग की थी। अब पार्टी की सरकार है। लालकृष्ण आडवाणी खुद इसकी पैरवी कर चुके हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक यह पुरस्कार कुल 43 विशिष्ट व्यक्तियों को दिया गया है। इन्होंने कला, खेल, विज्ञान, साहित्य सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय कार्य किया है।