- Hindi News
- आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में उबेर पर प्रतिबंध
आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में उबेर पर प्रतिबंध
एजेंसी | हैदराबाद/नई दिल्ली
कैबकंपनीउबेर की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। बुधवार को आंध्रप्रदेश, तेलंगाना महाराष्ट्र में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मुंबई में कंपनी के जीएम शैलेष सवलानी को स्वाभिमान संगठन के केके तिवारी ने थप्पड़ मार दिया। सवलानी बांद्रा में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से मिलकर लौट रहे थे। अमेरिका के शिकागो में उबेर के ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म की जांच चल रही है। एक दिन पहले ही लॉस एंजिलिस के वकील ने नियमों के उल्लंघन के मामले में कंपनी को नोटिस भेजा है। शेषपेज|4 (पेज दो भी देखें)
दिसंबरमें ब्राजील के रियो जेनेरियो, स्पेन, थाईलैंड, नीदरलैंड्स में कंपनी की सेवा को अवैध करार दिया गया। जबकि पिछले महीने कनाडा के टोरंटो और कोलंबिया में सुरक्षा इंतजाम की कमी के आधार पर प्रतिबंध लगाया गया। वियतनाम में भी उबर की सेवाओं को अवैध करार दिया है।
पुलिस ने अमेरिकी महिला से मामला दर्ज कराने को कहा :
पुलिस ने अमेरिकी महिला निधि शाह से कैब ड्राइवर शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराने को कहा है। शाह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि उसने 26 नवंबर को दिल्ली में कैब सर्विस ली थी। तब ड्राइवर शिवकुमार उसे कार के आइने से घूर रहा था और अजीब तरह से मुस्कुरा रहा था।
----------
उबर को ड्राइवरों के सत्यापन की जानकारी नहीं :
उबर के महाप्रबंधक (विपणन) गगन भाटिया ने कहा कि कंपनी के पास कुल 4,000 ड्राइवर हैं। लेकिन उसे इस बारे में सही जानकारी नहीं है कि उन्होंने पुलिस सत्यापन हासिल किया है या नहीं।
-------
भारत में उबर जैसी कैब सर्विस की अच्छी संभावनाएं : विशाल सिक्का
न्यूयॉर्क|इन्फोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने मंगलवार रात को कहा, ‘भारत युवा देश है। यहां उबर जैसी डिजिटल टेक्नोलॉजी पर आधारित सेवाओं की बड़ी संभावनाएं हैं। इससे आम आदमी की सुविधाएं ही बढ़ती हैं।’
लोकसभा में फिर उठा मुद्दा
कांग्रेससदस्य सुष्मिता देब ने लोकसभा में बुधवार को यह मामला उठाया। कहा कि प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में उबेर की टैक्सी चलती देखी गई हैं। सरकार को इस मामले काे गंभीरता से लेना चाहिए। इस पर सरकार ने ट्रैफिक पुलिस को कड़ाई से कार्रवाई करने को कहा। शाम तक उबेर की सेवाएं बंद हो गईं।