- Hindi News
- भारत अमेरिकी रिश्तों से फीकी पड़ी पुतिन के दौरे की चमक
भारत-अमेरिकी रिश्तों से फीकी पड़ी पुतिन के दौरे की चमक
रूसकेराष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत के एक दिवसीय दौरे पर हैं। हालांकि पुतिन का यह दौरा उतना गर्मजोशी भरा नहीं होगा जितना पूर्व रूसी राष्ट्रपतियों का रहा है। इसकी वजह भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती नजदीकियां, राष्ट्रपति बराक ओबामा का 26 जनवरी पर मुख्य अतिथि के तौर पर दौरा और फाइटर जेट के लिए फ्रांस की रफेल कंपनी के साथ डील पर रूस की नाराजगी है। पुतिन का दो दिवसीय दौरा अब एक दिन का हो गया है। पहले पुतिन संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने वाले थे, अब ऐसा नहीं हो रहा है। नाराजगी भारत की तरफ से भी है। यह पाकिस्तान में सिविलियन एयरक्राफ्ट बिक्री को लेकर है। भारत यह मुद्दा पुतिन के समक्ष उठा सकता है। भारत का मानना है कि पाकिस्तान और चीन के साथ रूस सैन्य उपकरणों की बिक्री पर जो बातचीत कर रहा है, उससे दोनों मुल्कों के रिश्तों में खटास सकती है।
रक्षा,हाइड्रोकार्बन, परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में समझौतों की उम्मीद
पढ़ें पेज|3 पर