आठ करोड़ के स्टांप पेपर बरामद
आठ करोड़ के स्टांप पेपर बरामद
नई दिल्ली | िदल्लीपुलिस ने मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से 1200 एलएसडी स्टांप पेपर्स बरामद किए जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग आठ करोड़ रुपए है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस को आठ दिसंबर को खुफिया जानकारी मिली थी कि नीदरलैंड निवासी पेड्रो मारिया तोबर और गाजियाबाद निवासी सन्नी खन्ना आनंद विहार में सोमनाथ मार्ग के पास मादक पदार्थों की खेप पहुंचाने जाने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने उन्हें यमुना क्रीडा बस अड्डे के पास मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। कुमार ने बताया कि पेड्रो के पास से एक हजार और खन्ना के पास से 200 एलएसडी स्टांप पेपर बरामद किए गए।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि इन दोनों का नेटवर्क गोवा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में फैला हुआ है।