- Hindi News
- जिला अदालत के वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
जिला अदालत के वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
जिला अदालत के वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
नई दिल्ली| सभीछह जिला अदालतों के वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल यहां लगातार दूसरे दिन भी जारी रही जिसके कारण अदालत का कार्य प्रभावित हुआ। वकील अदालत परिसरों के बाहर धरना दे रहे हैं। दिल्ली की सभी जिला अदालत बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने इस हड़ताल का आयोजन किया है। निचली अदालतों के वित्तीय अधिकार क्षेत्र बढ़ाने संबंधी संशोधन विधेयक को संसद में रखने में हो रही देरी के विरोध में इस हड़ताल का आयोजन किया गया। समिति के संयोजक और अधिवक्ता संजीव नासिआर ने कहा, ‘बार एसोसिएशन के सदस्यों ने संबंधित अदालत के परिसरों के बाहर शांतिपूर्वक धरना दिया और इस तरह के विरोध प्रदर्शन को तब तक जारी रखने का संकल्प लिया जब तक कि संसद में विधेयक पारित नहीं हो जाता।’ बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कुछ समय के लिए इंडिया गेट के पास यातायात को बाधित किया जबकि कई सारे वकीलों ने पटियाला हाउस अदालत परिसर के गेट नंबर दो के बाहर प्रदर्शन किया।