- Hindi News
- राजधानी में की गई 255 संवेदनशील स्थानों की पहचान
राजधानी में की गई 255 संवेदनशील स्थानों की पहचान
राजधानी में की गई 255 संवेदनशील स्थानों की पहचान
नई दिल्ली | दिल्लीमें कैब चालक द्बारा एक युवती से दुष्कर्म की घटना के बाद कुल 255 स्थानों की पहचान ‘एकांत और संवेदनशील’ के रूप मेें की गई है तथा दिल्ली पुलिस से इन क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार इन ‘एकांत और संवेदनशील’ स्थानों में सड़कें, पार्क और सार्वजनिक स्थान शामिल हैं। पुलिस नियंत्रण कक्ष नम्बर 100 वर्तमान समय में 100 लाइनों की बढ़ी हुई क्षमता से काम कर रहा है जिसकी पहले 60 लाइनें काम कर रही थीं। महिला हेल्पलाइन नम्बर 1091 भी 10 लाइनों की बढ़ी हुई क्षमता के काम कर रहा है जिसकी पहले क्षमता मात्र चार लाइनें थी। पीसीआर वैनों की संख्या भी बढ़ाकर 1000 कर दी गई है और दिल्ली में 200 बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सरकार ने इसके साथ ही दिल्ली में 377 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और 1550 सीसीटीवी कैमरे जल्द ही लगाए जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा सभी सार्वजनिक वाहनों में जीपीएस लगाना जरूरी कर दिया गया है। सरकार ने दिल्ली में वर्ष 2014 के दौरान 14373 महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मुहैया कराया।