पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस चुनाव : आप को पूर्व पीएम के पोते का सहारा

विस चुनाव : आप को पूर्व पीएम के पोते का सहारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{द्वारका से चुनाव लड़ेंगे आदर्श शास्त्री

{3 प्रत्याशियों के बारे में पार्टी पदाधिकारियों को जानकारी नहीं

भास्करन्यूज | नई दिल्ली

लोकसभाचुनाव में दिल्ली की सीट पर काबिज होने के लिए आम आदमी पार्टी ने महात्मा गांधी के प्रपौत्र राजमोहन गांधी का सहारा लिया था और अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री को चुनाव मैदान में उतारा है। आदर्श शास्त्री दिल्ली के द्वारका विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। आप ने बुधवार को 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इनमें से आप ने पिछले विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार इनके प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 45 उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है।

आप की तीसरी सूची में अन्य दलों से आने वाले लोगों को भी टिकट देने में कोई गुरेज नहीं किया गया है। दक्षिण दिल्ली के पूर्व उपमहापौर, पार्षद और बसपा के पूर्व नेता सहीराम को तुगलकाबाद से मैदान में उतारा है। इसी तरह भाजपा के बागी पार्षद करतार सिंह तंवर को छतरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा नरेला से पूर्व बसपा पार्षद शरद चौहान को टिकट दिया गया है। फिलहाल इनकी प|ी निगम पार्षद हैं।

पार्टी ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी इस बार टिकट दिया है। पार्टी के सभी विंग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह लक्ष्मी नगर से पार्टी के उत्तर पूर्व जिला के अध्यक्ष नितिन त्यागी को टिकट दिया गया है। बता दें कि पार्टी के लिए जंगपुरा और लक्ष्मी नगर अत्यधिक महत्वपूर्ण सीटें हैं। जंगपुरा से विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एमएस धीर और लक्ष्मी नगर से विनोद कुमार बिन्नी विधायक थे। लेकिन इन दोनों नेताओं ने पार्टी से बगावत कर दिया।

आप ने किराड़ी विधानसभा से पूर्वांचली चेहरा और नशामुक्ति के खिलाफ काम करने वाले रितुराज झा को मैदान में उतारा है। रितुराज झा भाजपा के पूर्वांचली विधायक अनिल झा को टक्कर देंगे।

आमआदमी पार्टी में नहीं बचा लोकतंत्र : वीना आनंद

आपकी पटेल नगर से विधायक रहीं वीना आनंद ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्टी में लोकतंत्र खत्म होने का आरोप लगाया है। वीना ने कहा कि आप ने पटेल नगर की जनता को धोखा दिया है, इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता नाराज है