- Hindi News
- नया नेशनल हेल्थ एश्योरेंस मिशन 1.20 लाख करोड़ का
नया नेशनल हेल्थ एश्योरेंस मिशन 1.20 लाख करोड़ का
{हर नागरिक को मुफ्त में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का लक्ष्य
प्रदीपसुरीन | नई दिल्ली
हरनागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने नेशनल हेल्थ एश्योरेंस मिशन (एनएचएएम) के लिए 1.20 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का खाका तैयार किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे संबंधित प्रस्ताव सरकार की एम्पावर्ड फाइनेंस कमेटी (ईएफसी) और अन्य मंत्रालयों को भेज दिया गया है। ईएफसी की बैठक में अन्य मंत्रालयों से मिले सुझावों पर विचार के बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘एनएचएएम हर नागरिक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। चार साल तक इस योजना को लागू करने के लिए करीब 1.20 लाख करोड़ रुपए की जरूरत होगी। इसके बिना नए मिशन को व्यापक स्तर पर लागू करने में मुश्किलें पेश सकती हैं।’