- Hindi News
- अगले साल के शुरू में इंग्लैंड जा सकते हैं नरेंद्र मोदी
अगले साल के शुरू में इंग्लैंड जा सकते हैं नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी खास तौर पर भारतवंशियों की बहुतायत वाले देशों की यात्रा का सिलसिला अगले साल भी जारी रखने वाले हैं। इसकी शुरुआत ब्रिटेन से कर सकते हैं।
हालांकि यह अभी तय नहीं है कि मोदी ब्रिटेन के संसदीय चुनाव से पहले वहां जाएंगे या बाद में। केंद्र सरकार असमंजस में है। इसीलिए यात्रा की तारीखें तय नहीं हैं। दरअसल, ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन का कार्यकाल मार्च 2015 में खत्म हो रहा है। इससे पहले वहां चुनाव होंगे। यह तय नहीं है कि कैमरन बहुमत के साथ सत्ता में लौट आएंगे। ऐसे में कैमरन चाहते हैं कि मोदी जनवरी-फरवरी में आएं। वहीं, भारत का विदेश मंत्रालय चाहता है प्रधानमंत्री को मई के बाद जाना चाहिए। तब तक वहां नई सरकार का गठन हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि मोदी की कनाडा और जर्मनी की यात्रा के भी प्रस्ताव हैं। लेकिन इंग्लैंड में भारतवंशियों की अपेक्षाकृत ज्यादा संख्या को देखते हुए मोदी वहां पहले जाने के इच्छुक हैं।
मोदी सरकार से ब्रिटेन को उम्मीद
मोदीसरकार ने रक्षा क्षेत्र को सीधे विदेशी निवेश के लिए खोल दिया है। ऐसे में ब्रिटेन भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाना चाहता है। इस मामले के एक जानकार ने भास्कर से कहा कि भाजपा की नई सरकार तेजी से फैसले ले रही है। इसके कार्यकाल में अगर दोनों देशों के बीच समझौते होते हैं तो ब्रिटेन के वित्तीय क्षेत्र में तेजी आएगी। यही कारण है कि कैमरन चाहते हैं कि चुनाव से पहले मोदी वहां आएं।
दोबार चुके कैमरन
पिछलेचार साल में कैमरन दो बार भारत चुके हैं। राजनयिक संबंधों की सामान्य परंपरा है कि भारतीय प्रधानमंत्री भी वहां जाएं। लेकिन अब तक भारतीय प्रधानमंत्री ब्रिटेन नहीं गए हैं।