- Hindi News
- रक्षा, हाइड्रोकार्बन, परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में समझौतों की उम्मीद
रक्षा, हाइड्रोकार्बन, परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में समझौतों की उम्मीद
रूसकेराष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन अपने भारत दौरे के दौरान पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे, उसके बाद प्रतिनिधि स्तर की वार्ता होगी। भारत तथा रूस के बीच यह 15वीं वार्षिक शिखर बैठक होगी। दोनों देशों के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा तथा हाइड्रोकार्बन जैसे क्षेत्रों में समझौतों की उम्मीद है। अगले 10 वर्षों के लिए आर्थिक, राजनीतिक तथा सामरिक समझौतों का खाका तैयार करने पर भी सहमति बन सकती है। दैनिक भास्कर से बातचीत में भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर कडाकिन ने कहा कि भारत एक चार्मिंग सुपर पावर है। इसे नए-नए दोस्त मिलेंगे। यह ध्यान रखना भारत का काम है कि नए दोस्त उसे धोखा दें। ओबामा के भारत दौरे पर उन्होंने कहा कि यह राजनयिक का दौरा है। इस पर रूस को आपत्ति कैसे हो सकती है। लेकिन भारत जैसे-जैसे अमेरिका से दोस्ती मजबूत कर रहा है, उसके पुराने और आजमाए हुए दोस्त दूर हो रहे हैं।
विश्वडायमंड सम्मेलन
पुतिनविश्व डायमंड सम्मेलन का भी उदघाटन करेंगे। र| एवं आभूषण व्यापार को बढ़ाने के उद्देश्य से 12 अनुबंध हो सकते हैं। भारत हीरे काटने एवं तराशने का दुनिया का सबसे बड़ा केन्द्र है। वैश्विक स्तर पर इस कारोबार में भारत की 85 फीसदी हिस्सेदारी है। रूस दुनिया का अग्रणी हीरा उत्पादक देश है।