- Hindi News
- रेलमंत्री ने रोहतक के गांव निंडाना खास को गोद लिया
रेलमंत्री ने रोहतक के गांव निंडाना खास को गोद लिया
नई दिल्ली | केंद्रीयरेल मंत्री सुरेश प्रभू ने रोहतक के गांव निंडाना खास को गोद लिया है। यह गांव महम हलके में आता है और आबादी 3000 से ज्यादा है। केंद्रीय रेल मंत्री अगले एक वर्ष के भीतर इस गांव को विकसित करना चाहते हैं। शिवसेना छोड़कर भाजपा में आए सुरेश प्रभू गत 28 नवंबर को ही हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों से अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले एक गांव को गोद लेने अपील की। प्रधानमंत्री की इस योजना को सांसद आदर्श ग्राम योजना का नाम दिया गया है। इस योजना के तहत सांसद गोद लिए गए गांव को विकसित करेंगे और वहां साफ-सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि समेत विभिन्न मौलिक सुविधाएं के लिए काम करेंगे। प्रधानमंत्री ने सांसदों से कम से कम 3 से 5 हजार वाली आबादी तक के गांव गोद लेने की अपील की है। गौरतलब है कि रोहतक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गृहक्षेत्र है कांग्रेस समेत विभिन्न पार्टियों के नेता रोहतक को शेष हरियाणा से ज्यादा विकसित बताते रहे हैं।