पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमिर की फिल्म \"पीके\' देखना चाहते हैं फेडरर

आमिर की फिल्म \"पीके\' देखना चाहते हैं फेडरर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | वर्ल्डनंबर 2 टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर भी आमिर खान के फैन हैं। वह उनकी फिल्म \\\"पीके\\\' देखना चाहते हैं। फेडरर ने आमिर की फिल्म का पहला पोस्टर देखने के बाद कहा कि वह इस फिल्म को जरूर देखेंगे। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) में खेलने के लिए भारत आए फेडरर ने सोमवार को आमिर के साथ एक दोस्ताना टेनिस मैच भी खेला था। मैच के दौरान दोनों ने काफी मजे भी किए थे। आमिर के प्रवक्ता के अनुसार, \\\"जब फेडरर और आमिर मिले तो स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने \\\"पीके\\\' के पोस्टर के बारे में आमिर से बात की। फेडरर इस पोस्टर के पीछे की कहानी जानने को बेहद उत्सुक थे। फेडरर ने कहा कि वह इस फिल्म को जरूर देखेंगे।\\\'

आमिर की फिल्म \\\"पीके\\\' को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी क्रेज है।

यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आमिर ने बिहार के रहने वाले एक युवक की भूमिका निभाई है और उनका किरदार भोजपुरी बोलता है।