- Hindi News
- सैमसंग गैलक्सी कोर प्राइम भारत में लॉन्च, कीमत 9700 रुपए
सैमसंग गैलक्सी कोर प्राइम भारत में लॉन्च, कीमत 9700 रुपए
नई दिल्ली| मोबाइलनिर्माता कंपनी सैमसंग मे सस्ती कीमत पर भारतीय बाजार में एक और फोन लाॅन्च कर दिया है। सैमसंग का गैलक्सी कोर प्राइम अब भारत में मिलेगा। अभी इसे भारत में कंपनी के स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 9700 रुपए रखी गई है।
ये हैं खास फीचर्स
ड्यूल-सिमसपोर्ट, सैमसंग गैलक्सी कोर प्राइम एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलता है। रेजॉलूशन वाला 4.5 इंच का डिस्प्ले है। 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर, एक जीबी रैम। 5 मेगापिक्सल कैमरा विद फ्लैश 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 8 जीबी इंटरनल स्टॉरेज जिसे 64 जीबी तक एक्सटर्नल मेमोरी लग सकती है।