पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओमप्रकाश चौटाला को मेदांता में इलाज की इजाजत देने की मांग

ओमप्रकाश चौटाला को मेदांता में इलाज की इजाजत देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओमप्रकाश चौटाला को मेदांता में इलाज की इजाजत देने की मांग

नई दिल्ली | हरियाणाकेपूर्व मुख्यमंत्री इनेलाे मुखिया ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल से निकलकर अस्पताल में भर्ती होना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि अदालत उन्हें गुड़गांव स्थित प्राइवेट अस्पताल मेदांता में जाकर उपचार कराने की इजाजत दे। इस मामले में एडवोकेट अमित साहनी गुरुवार को चौटाला की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए। साहनी ने कोर्ट को बताया कि चौटाला टीबी समेत आधा दर्जन बीमारियों से ग्रस्त हैं। ऐसे में उन्हें सही तुरंत उपचार दिया जाना चाहिए। मामले की गंभीरता के मद्देनजर हाईकोर्ट के न्यायाधीश बीडी अहमद सिद्धार्थ मृदुल की बेंच ने इस विषय की तुरंत सुनवाई स्वीकार कर ली है। चौटाला के वकील ने अदालत में दलील दी कि नई दिल्ली के सरकारी राम मनोहर लोहिया अस्पताल गुड़गांव के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मेदांता में चौटाला पहले भी उपचार करवा चुके हैं। दोनों ही अस्पतालों के पास चौटाला की पूरी मेडिकल हिस्ट्री सभी टेस्टों की पूरी रिपोर्ट हैं। अब यदि चौटाला को किसी अन्य अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जाता है तो इस उम्र में उन्हें दोबारा से सभी टेस्ट दोबारा करवाने होंगे उपचार भी नए सिरे से शुरू करना पड़ेगा। इसी बात का हवाला देते हुए चौटाला के वकील ने मेदांता अथवा मेदांता की अनुमति नहीं मिलने पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार की इजाजत मांगी है। चौटाला की सेहत को ध्यान में रखते हाईकोर्ट की बैंच ने गुरुवार को निर्देश दिया कि मामले की नियमित सुनवाई शुक्रवार को की जाएगी।