पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"हीरा कारोबार में राज कर सकते हैं भारत रूस\'

\"हीरा कारोबार में राज कर सकते हैं भारत-रूस\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने कहा कि रूस और भारत अगर हीरा कारोबार में हाथ मिला लें तो इस क्षेत्र में पूरे विश्व में उनकी तूती बोलेगी। मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ गुरुवार को यहां पहले विश्व हीरा सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मोदी ने कहा, ‘रूस दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा हीरा उत्पादक है। भारत इसे काटने और तराशने में सबसे आगे है। दुनिया के हर दस में से नौ हीरे को काटने और तराशने का काम यहीं होता है। भारत में कच्चे हीरे के कारोबार के लिए सरकार ने विशेष अधिसूचित क्षेत्र स्थापित करने की घोषणा की है। इसका लाभ रूसी हीरा कारोबारी भी उठा सकते हैं। इस क्षेत्र में आयातित हीरा पूरी तरह से निर्यात किया जाएगा और उस पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।’ इस मौके पर पुतिन ने कहा कि उनके देश में एक अरब डॉलर कैरेट का हीरा भंडार है।

उन्होंने भारत के

साथ मिलकर हीरा उद्योग में काम करने की इच्छा भी जताई।