- Hindi News
- दिन में नौकरी, रात को आतंक का अकाउंट संभालता था मेहदी
दिन में नौकरी, रात को आतंक का अकाउंट संभालता था मेहदी
बेंगलुरू पुलिसने शुक्रवार को मेहदी मसरूर बिस्वास को गिरफ्तार कर िलया। मेहदी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लिए ट्विटर अकाउंट चलाता था। पुलिस का दावा है कि मेहदी ने जुर्म मान लिया है। उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। दोषी होने पर फांसी तक की सजा हो सकती है।
गुरुवार को ब्रिटिश ‘चैनल-4’ ने मेहदी के बारे में खुलासा किया था। बताया था कि 24 साल का मेहदी आईएस के लिए बेंगलुरू से ट्विटर अकाउंट \\\"शामी विटनेस\\\' चला रहा है। कर्नाटक के डीजीपी एल. पाचाउ ने मेहदी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। हालांकि शुरुआती जांच के मुताबिक मेहदी तो आईएस से जुड़ा और ही उसे फंड मिला। उसने ट्विटर अकाउंट से कभी भारत विरोधी बात भी नहीं की है।
गिरफ्तारी से पहले चैनल से की बात
मेहदी : मुझेशक है कि पुलिस गिरफ्तार करने के वक्त मुझे मारने की कोशिश करेगी।
सवाल: क्योंलगता है गिरफ्तार हो जाओगे?
मेहदी: जानताहूं कि 24 घंटे में वे मुझ तक पहुंच जाएंगे। मीडिया से कहते फिर रहे हैं।
सवाल: तुमनेकुछ गलत किया है क्या?
मेहदी: मैंनेभारत या उसके किसी सहयोगी देश के खिलाफ जंग नहीं छेड़ी है। लोग मुझे फॉलो कर रहे हैं। मैंने उनसे बात की है।
सवाल: तुमआईएस में जाना चाहते हो?
मेहदी: मेरेऊपर परिवार की जिम्मेदारी है। इस वजह से मैं आईएस जेहादियों में शामिल नहीं हो रहा हूं।
17,700 फॉलोअर, 20 लाख व्यूअर
{मेहदीने पिछले 20 दिनों में 2882 ट्वीट किए थे। उसके 17,700 फॉलोअर और 20 लाख व्यूअर हैं।
{आईएस के अंग्रेजी बोलने वाले दुनिया के दो तिहाई आतंकी उसके ट्विटर अकाउंट को फॉलो करते हैं।
{ट्विटर पर भरपूर काम कर सके इसके लिए मेहदी ने 60 जीबी का मासिक डेटा कनेक्शन ले रखा था।
ट्विटर पर आईएस में भर्ती के लिए युवाओं को उकसाता था
मेहदी2003 से ही साइप्रस, जॉर्डन, तुर्की, सीरिया, लेबनान, इजरायल, गाजा और लीबिया की जेहादी गतिविधियों में रुचि ले रहा था। 2009 में ट्विटर पर शामी विटनेस नाम से अकाउंट खोला। जेहादी गतिविधियों की अरबी में आने वाली खबरें अंग्रेजी में ट्रांसलेट करता था।
बेंगलुरू के थाने में मेहदी की फोटो पर कागजी कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी।
मेहदी प. बंगाल के गोपालपुरा का है। गुरुनानक कॉलेज से बीटेक किया। 2012 से बेंगलुरू में आईटीसी फ्रूट्स में मार्केटिंग एग्जीक्