घूस लेने के आरोप में एसआई गिरफ्तार
नई दिल्ली| सीबीआईने दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को कथित तौर पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं करने के बदले 70,000 रुपए रिश्वत लेते के आरोप में गिरफ्तार किया। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन सेल, मॉरिस नगर में नियुक्त सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह को जांच एजेंसी ने एक व्यक्ति से उसे गिरफ्तार नहीं करने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर सब इंस्पेक्टर के पास शिकायत दर्ज थी। सूत्रों ने बताया कि उसे गुरुवार को दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।