पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारों पर गिरा एलिवेटेड रोड का फ्लाइंग लीफ

कारों पर गिरा एलिवेटेड रोड का फ्लाइंग लीफ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | पीतमपुराके वेस्ट इन्क्लेव के करीब निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का फ्लाइंग लीफ अचानक दो कारों पर गिर गया। घटना में कार सवार एक महिला सहित तीन लाेग जख्मी हुए हैं। तीनों की पहचान बच्चन सिंह, संजय कुमार एवं वेदिका के रूप में हुई है। तीनों को इलाज के लिए जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद से एलिवेटेड रोड का निर्माण करा रही कंपनी का ठेकेदार फरार हो गया है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर ठेकेदार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आउटर रिंग रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा एक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार सुबह वेस्ट इन्क्लेव के करीब एलिवेटेड रोड के फ्लाइंग लीफ को आपस में जोड़ा जा रहा था। तभी हादसा हुआ।





सुबह करीब 10.30 बजे एक फ्लाइंग लीफ फिसलकर वहां से गुजर रही मारुति अल्टो और हुंडई आई10 कार के बोनट पर गिर पड़ा। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौैल मच गया। सुबह के समय भारी यातायात होने की वजह से घटना स्थल पर भारी यातायात जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को जख्मी हालत में जयपुर गोल्डन अस्पताल के लिए रवाना किया। जिसके बाद क्रेन की मदद से दोनों कारों के बोनट से फ्लाइंग लीफ को हटवाया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों कारों को हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका। वहीं इस घटना को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं।