पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केजरीवाल को बुखार, आराम करने की सलाह

केजरीवाल को बुखार, आराम करने की सलाह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्लीके मुख्यमंत्री बनने जा रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बुखार हो जाने के कारण डाक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। सूत्रों के अनुसार तबियत खराब होने के बावजूद केजरीवाल गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री से मिलने सात रेसकोर्स रोड पहुंचे थे। हालांकि इस मुलाकात के बाद वह तुरंत कौशांबी में अपने घर लौट गए। केजरीवाल के पारिवारिक चिकित्सक विपिन मित्तल ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। केजरीवाल को 101 डिग्री बुखार है और साथ ही सर्दी खांसी भी हो गई है। इस बीच पार्टी नेताओं के बैठक कर सरकार गठन की योजनाएं भी बना रहे हैं।