पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुस्तक मेले के लिए लांच हुअा मोबाइल एप

पुस्तक मेले के लिए लांच हुअा मोबाइल एप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। विश्वपुस्तक मेले की जानकारी साहित्य प्रेमियों तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को एक मोबाइल एप लॉन्च हुआ। यह एप नेशनल बुक ट्रस्ट के निदेशक एमएस सिकंदर और अध्यक्ष ए.सेतुमाधवन ने जारी किया है। इस एप के जरिए यह पता लगाया जा सकेगा कि किस हाल में कौन से प्रकाशक का स्टाल है या किस दिन कौन सा कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। यह पहला मौका है जब न्यास ने ऐसा मोबाइल एप लाॅन्च किया है। इस मोबाइल ऐप एनडीडब्ल्यूबीएफ 2015 के जरिए कोई भी पुस्तक प्रेमी विश्व पुस्तक मेले की ही जानकारी प्राप्त कर सकता है। प्रगति मैदान के किस हाल में किस प्रकाशक का कौन सा स्टाल लगा है या किस दिन कौन सा कार्यक्रम होगा- इसकी जानकारी मिल सकेगी। सिकंदर ने बताया कि पुस्तक मेले की जानकारी फेसबुक तथा ट्विटर पर भी होगी।