पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश में यूरिया की कोई कमी नहीं : अनंत कुमार

देश में यूरिया की कोई कमी नहीं : अनंत कुमार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| केन्द्रीयरसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि देश में यूरिया की कोई कमी नहीं है। कुमार ने गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के चौथे पैट्रोकैमिकल्स सम्मेलन का उद्घाटन करने के दौरान पत्रकारों से हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में यूरिया की कमी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि देश में यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।



उन्होंने कहा कि जनवरी में 29 लाख टन यूरिया की जरूरत थी जबकि आपूर्ति 31 लाख टन रही तथा फरवरी में 18 लाख टन आवश्यकता के मुकाबले 28 लाख की उपलब्धता है। यूरिया की उपलब्ध मांग की तुलना में काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करें कि किसानों को यूरिया पूरी मात्रा में मिले और इसका कृषि के अलावा अन्य कामों में इस्तेमाल होने से रोका जाए।