- Hindi News
- संघ की बैठक में दिल्ली चुनाव में हार पर चर्चा
संघ की बैठक में दिल्ली चुनाव में हार पर चर्चा
नई दिल्ली| वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुुरुवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों के बावजूद सरकार आर्थिक सुधार के एजेंडे से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों से निवेश बढ़ने के साथ ही रोजगार के मौके पैदा होंगे और गरीबी खत्म करने में मदद मिलेगी।
जेटली के इस बयान के बाद लगभग पूरे दिन सीमित दायरे में रहे शेयर बाजार अंतिम डेढ़ घंटे में ऊपर चढ़ गए। सेंसेक्स 271 अंक और निफ्टी 84 अंक उछाल के साथ बंद हुए। वित्त मंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से भाजपा को तीन सीटें मिलने पर कहा, ‘हकीकत यह है कि हमने सत्ता में आने के बाद चार चुनाव जीते हैं।
एक नहीं जीत पाए। इसके आधार पर यह नही मानना चाहिए कि हमने जो प्रक्रिया शुरू की थी, उसमें आगे धीमापन आएगा।’
जेटली को इस महीने के अंत में अगले वित्त वर्ष का बजट पेश करना है। ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली चुनावों में हार के बाद मोदी सरकार के बजट में लोकलुभावन घोषणाएं की जा सकती हैं।