पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर में पीडीपी भाजपा की सरकार बनना तय

जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा की सरकार बनना तय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीचुनावों के बाद जम्मू-कश्मीर में सरकार के लिए इंतजार भी जल्द खत्म हो सकता है। भाजपा पीडीपी ने गठबंधन सरकार के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को अंतिम रूप देने की कोशिशें तेज कर दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि संसद के 23 फरवरी को शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले दोनों पार्टियां मिलकर जम्मू-कश्मीर में सरकार बना लेंगी।

अभी दोनों पार्टियों में अनौपचारिक बातचीत चल रही है। पीडीपी के शीर्ष नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद जल्द ही इस गठबंधन पर मुहर लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं। दोनों पार्टियों में अनुच्छेद-370, विवादित सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून, अलगाववादियों के प्रति नरमी बरतने जैसे मुद्दों पर बातचीत हो रही है। पीडीपी ने भाजपा से ठोस बातचीत के लिए छह नेताओं की टीम बनाई है। ये नेता शुक्रवार को दिल्ली रहे हैं। यहां वित्तमंत्री अरुण जेटली से मिलेंगे। इसके बाद सईद और मोदी की मुलाकात हो सकती है। सूत्रों का दावा है कि सईद छह साल के लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा के निर्मल सिंह उपमुख्यमंत्री होंगे। गृह विभाग पीडीपी और वित्त विभाग भाजपा के पास रहेगा।