पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोच पर लगा एक मैच का प्रतिबंध

कोच पर लगा एक मैच का प्रतिबंध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| हाकीइंडिया लीग की अनुशासनात्मक समिति ने दबंग मुंबई के कोच वेलेन्टिन एल्टनबर्ग पर कार्रवाई करते हुए उन पर एक मैच के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। एचआईएल ने बयान जारी कर बताया एल्टनबर्ग ने बुधवार को दबंग मुंबई और उत्तर प्रदेश विजार्ड के बीच हुए मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया था। उन्होंने अधिकारियों के एक फैसले पर अनुचित तरीके से हस्तक्षेप कर विवाद किया था जिस पर कार्रवाई करते हुए अनुशासनात्मक समिति ने उन्हें एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।