पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय का परिवार करेगा अमेरिकी पुलिस के खिलाफ मुकदमा

भारतीय का परिवार करेगा अमेरिकी पुलिस के खिलाफ मुकदमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिटाई के मामले में जल्द कार्रवाई करे अमेरिका: भारत

एजेंसी|वॉशिंगटन/नईदिल्ली

अमेरिकामें भारतीय के साथ पुलिस बर्बरता का मुद्दा गरमा गया है। सुरेशभाई अपने बेटे से मिलने अमेरिका पहुंचे थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन उन्होंने कहा कि वे अंग्रेजी नहीं जानते। उसके बाद पुलिस ने उनके साथ वैसा व्यवहार किया, जो शायद किसी आतंकी के साथ भी करती। इसके बाद सुरेश भाई के घरवालों ने कहा है कि वे अमेरिकी पुलिस पर मुकदमा करेंगे।

अहमदाबाद में सुरेश भाई की प|ी शकुंतला पटेल ने अमेरिकी सरकार से मांग की है कि वह उनके पति के इलाज का पूरा खर्च उठाए। पुलिस बर्बरता के बाद सुरेशभाई को आंशिक रूप से लकवा हो गया है। वे अस्पताल में भर्ती हैं। भारत सरकार ने भी अमेरिका से इस व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘अटलांटा में महावाणिज्य दूतावास मेडिसन पुलिस प्रमुख के साथ संपर्क में है।’





इस बीच, कई मानवाधिकार संगठनों ने इस घटना को पुलिस की नस्लीय कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बिना उकसावे के की मारपीट : शेरोड

अमेरिकापटेल के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे हांक शेरोड ने बताया कि पुलिस अफसर को उकसाया नहीं गया। इसके बावजूद उसने हिंसा की और पटेल को जमीन पर धक्का मारा। जिससे वह खून में लथपथ और आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गए।

----

उस पर हमला किया, जिसने कोई अपराध नहीं किया : मानवाधिकार संगठन

साउथ एशियन अमेरिकंस लीडिंग टूगेदर की सुमन रघुनाथन और हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के समीर कालरा ने घटना की आलोचना की। कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस ने उस व्यक्ति पर हमला किया, जिसने कोई अपराध नहीं किया था।’

----

भारत ने अमेरिका से कहा-दोषी को सख्त सजा दो :

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बताया कि भारत ने यह मुद्दा अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाया है। और दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है। विदेश मंत्रालय के अमेरिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी ने अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी को साउथ ब्लॉक में बुलाया। इस मामले में भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।

------------

क्या हुआ था :

सुरेश भाई पटेल (57) अलबामा के हंट्सविले में बसे अपने बेटे चिराग के साथ रहने के लिए 30 जनवरी को अमेरिका आए थे। चिराग ने बताया, ‘पिता जी पास में फुटपाथ पर टहलने गए थे। उन्हें अंग्रेजी नहीं आती। एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें रोका और पूछताछ की। उन्होंने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उन्हें बताने की कोशिश की कि वह टहल रहे हैं। उन्होंने अपने घर का नंबर बताया। कोई कागज निकालने के लिए जेब में हाथ डाला, तभी उस अफसर ने उन्हें जमीन पर धक्का दे दिया और पीटना शुरू कर दिया। हमने पुलिस से ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी है और वे इसे देने से इनकार कर रहे हैं।’

----------------------

पुलिस की दलील, किसी ने संदिग्ध बताया था :

मेडिसन पुलिस के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी। इसलिए उन्होंने पटेल से पूछताछ की और वे उसकी तलाशी लेना चाहते थे। उन्हें नीचे गिराया गया जिसके कारण वह लकवाग्रस्त हो गए। मेडिसन पुलिस विभाग ने गलती मानते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। संबंधित अधिकारी को जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेज दिया गया है।