- Hindi News
- जीपीएस से होगी पेट्रोलिंग बाइक की निगरानी
जीपीएस से होगी पेट्रोलिंग बाइक की निगरानी
नई दिल्ली | पेट्रोलिंगमें लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान करने के लिए दिल्ली पुलिस जीपीएस बेस्ड मोटर साइकिल पेट्रोलिंग मॉनीटरिंग सिस्टम का सहारा लेने जा रही है। दिल्ली पुलिस ने अपनी सभी पेट्रोलिंग मोटरसाइकिल को जीपीएस से जोड़ना शुरू कर दिया है। पेट्रोलिंग मोटरसाइकिल में लगे जीपीएस को एसएचओ और उनसे वरिष्ठ अधिकारियों के कंप्यूटर से जोड़ा गया है। जिससे किसी भी समय वह यह पड़ताल कर सकें कि पुलिसकर्मी अपने निर्धारित एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे हैं या नहीं। जीओ-फेंसिंग नाम से शुरू की गई इस योजना की खास बात यह भी है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित इलाके से बाहर जाता है तो इसका एसएमएस तत्काल संबंधित थाने के एसएचओ और एसीपी के पास पहुंच जाएगा।